May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-06-04 at 10.34.27

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2025। बुधवार सुबह अंचल में तेज बरसात ने खेत खलिहान तर बतर कर दिए है। किसान वर्ग में प्रसन्नता का माहौल छा गया है। शहर की मुख्य बाजार की गलियों में, गांधी पार्क के पास, हाई स्कूल रोड, सरकारी अस्पताल, एसबीआई बैंक, जोशी अस्पताल सहित बिग्गाबास व मोमासर बास में अनेक घरों में गली का पानी घुस गया है। गांव सातलेरा में भी कई घरों में पानी घुस गया है। रीड़ी में रास्तों पर जलभराव होने से राहगीर परेशान हो रहें है। कई गांवो में नीचले स्थानों पर जल भराव हो गया है। वहीं जैसलसर में अंडर ब्रिज में पानी भर गया है जिससे वाहन चालक परेशान हुए है। गांव गुसांईसर बड़ा में रेखाराम के घर के पास एक पोल गिरने से ग्रामीणों में करंट का भय छा गया और विभाग को सूचना देते हुए तुरंत ठीक करने की मांग की है। किसान जगदीश भादू ने बताया कि गांव देराजसर की अगुणी व दिखणादी रोही, सेरूणा की अगुणी दिखणादी, गोपालसर व झंझेऊ में बरसात हुई है। वहीं गांव जालबसर, डेलवा, सोनियासर, बरजांगसर, रीड़ी, अभयसिंहपुरा, कल्याणसर नया, गुसाईंसर बड़ा, जैसलसर, जैतासर, बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा, ठुकरियासर, लोढोरा, नोसरिया मिंगसरिया व श्रीडूंगरगढ़ से बरसात के विशेष फोटो नीचे जरूर देखें। बरसात थमने पर लोग बाजार में पहुंचे व दुकानें खोली जा रही है। बरसात ने जन जीवन को प्रभावित किया है। बता देवें राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार 31 मई से 1 व 2 को भी हल्की हल्की बरसात हुई है। 3 जून, सोमवार को करीब 24 एममएम और 4 जून, आज सुबह से करीब 19 एमएम बरसात दर्ज हुई है। करीब 40 एमएम बरसात इन दो तीन दिनों में क्षेत्र में हो चुकी है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे का अलर्ट जारी करते हुए बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आंधी बारिश की संभावना जताई है। इस सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले चौबीस घंटे रहेगा व उसके बाद मौसम सामान्य होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइमस। गांव डेलवां में खेत खलिहान हुए तर बतर, किसान वर्ग प्रसन्न। (फोटो-रामप्रताप गेट)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीबालाजी धाम नोसरिया मिगसरिया, सुबह काले बादल उमड़ घुमड़ कर आए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बरजांगसर में जबरदस्त हवा के साथ हुई तेज बरसात। (फोटो- राम चौधरी)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर नया में जमकर हुई बरसात। (फोटो-लालचंद गोदारा)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुसाईंसर बड़ा में रेखाराम के घर के पास टूटा पोल, तार नीचे गिरने से लोगों में करंट का भय, दी विभाग को सूचना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव डेलवां में सुल्तान के खेत में गिरा बिजली पोल, तेज हवा के साथ आई तेज बरसात। (फोटो-महेंद्र डेलू)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव डेलवां में तेज हवा से सीताराम गोदारा के घर के आगे गिरा पोल, दी विभाग को सूचना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सोनियासर गोदारन में हुई हल्की बरसात। (फोटो-विजयपाल गोदारा)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जालबसर में घरों में भरा पानी, ग्रामीण जुटे निकालने में।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार की गलियां हुई जलमग्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जैसलसर में अंडर ब्रिज में भरा पानी, वाहन चालक परेशान। (फोटो-अशोक जाखड़)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जैतासर गांव में जमकर हुई बरसात। (फोटो-शंकरलाल नायक)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में सुबह जमकर हुई बरसात। (फोटो- धर्माराम मेघवाल)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेलवे स्टेशन के निकट बीदासर रोड़ फांटे पर रात अंधड़ से पेड़ गिर गया जिसे पालिकाकर्मियों ने मौके से तुरंत हटवा कर रास्ता साफ किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार की गलियों में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान मोहनलाल जाखड़ ने बताया कि बिग्गाबास रामसरा में बुधवार सुबह तुफानी बरसात हुई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाईस्कूल रोड पर भरा पानी, लोगों का घर से निकलना हुआ मुश्किल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी व अभयसिंहपुरा की रोही में जबरदस्त हुई बरसात। (फोटा-संतोष कुमार)
श्रीडूंगरगए़ टइम्स। शहर में बिग्गाबास की गलियों में भरा पानी, कई घरों में घुसा बरसात का पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा के खेतों में हुई बरसात, उमड़ घुमड़ कर बरसे बादल। (फोटो-रामस्वरूप जाखड़)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा में कई घरों में घुसा पानी, ग्रामीण मार्ग हुए पानी से अवरूद्ध।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित चारों और अंचल में हुई अच्छी बरसात।