






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में ईओ पद के लिए कई महीनों से चल रही जद्दोजहद आखिर शुक्रवार शाम को खत्म हो गई है। शुक्रवार को दिन में विधायक ताराचन्द सारस्वत ने दिन में स्वायत शासन विभाग मंत्री से मुलाकात की थी और शुक्रवार शाम को श्रीडूंगरगढ़ पालिका को स्थायी ईओ मिल गया है। अभी अभी जयपुर से आये आदेश के अनुसार प्रशासनिक कारणों से एपीओ हो रखे राजस्व अधिकारी अविनाश शर्मा को अब श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी पद पर लगाया गया है। विदित रहे कि अभी स्थानांतरण बंद होने के कारण ट्रांसफर नियुक्ति नही हो पाई है व शर्मा को अभी चार्ज ही दिया गया है। शर्मा के पास केवल एक ही पद का चार्ज होने के कारण अब वो स्थाई रूप से श्रीडूंगरगढ़ ईओ की सेवाएं दे सकेंगे। स्थायी ईओ मिलने के बाद शहर के बेपटरी हुई सफाई व्यवस्था सुधरने की उम्मीद है।





