May 20, 2026
10-octttttttttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मई 2024। सरदारशहर रोड पर गुरूवार रात हुई दुर्घटना के मामले में मृतका के पति ने मामला दर्ज करवाया है वहीं पुलिस ने तीन जनों को राउंडअप कर लिया है। प्रताप बस्ती निवासी किसनलाल पुत्र जेठाराम सुनार ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मनीषा दशहरा मैदान में लगा मेला देखकर करीब 8.30 बजे लौट रही थी। वह सड़क के साइड में बच्चों का हाथ पकड़ कर चल रही थी। तभी मोटरसाइकिल सवार ने उसे टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। टक्कर में रणवीर, हितेश व कल्पना भी नीचे गिर गए जिससे हितेश व कल्पना घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल से बीकानेर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में तीन जनों को राउंडअप किया है। मामले की जांच कार्यवाहक थानाधिकारी मलकीतसिंह करेंगे।