August 30, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2026। आड़सर बास में भैरव मंदिर गली में एक फर्नीचर की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान में फॉम, प्लास्टिक और भारी मात्रा में लकड़ी व फर्नीचर रखा था। त्वरित गति से आग पर काबू पाने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जिससे गनीमत रही बहुत अधिक नुकसान नहीं हुआ है।
घटना कुछ देर पहले हुई और मौके दमकल के साथ भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए है। मौके पर राहत कार्य जारी है व आग पर काबू पा लिया गया है। बता देवें नगरपालिक वाइज चेयरमैन बंशीधर सुथार की दुकान में बिजली शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। सामान अनेक युवाओं व मौके पर पहुंचे पालिका कर्मियों ने तुरंत दूसरी ओर करने का कार्य भी किया। मौके पर पालिका दमकल व गैस एजेंसी कार्मिक अग्निशमन यंत्र लेकर पहुंच गए। पुलिस हैड कांस्टेबल भगवानाराम भी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंच गए।