May 20, 2026
000000001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2026। गर्मी की शुरूआत में ही आग लगने से आशियाना उजड़ जाने की खबरें आने लगी है। क्षेत्र के गांव दुसारणा पंडरिकजी की अगुणी रोही में स्थित पाबूराम लूहार के खेत में शनिवार शाम करीब 4 बजे अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई है। बिजली उपयोग में काम आने वाले तेल का ड्रम भी ढाणी में रखा था जिससे आग ने भीषण रूप ले लिया और देखते ही देखते ढाणी में रखा सभी सामान जलकर खाख हो गया। घटना से मायूस हुए किसान पाबूराम लूहार ने बताया कि ढाणी में रखे पांच बोरी गेंहू, सात बोरी मूंगफली, चार चारपाई, बिस्तर, पहनने ओढ़ने के वस्त्र, आटा चक्की सहित गृहस्थी का सामान जल गया। एक गाय के कुछ ही दिनों के छोटे से बछड़े ने आग में झुलस कर दम तोड़ दिया। वहीं दो भैंस व एक भैंस का पाडा भी बुरी तरह से झुलस गए। पशु चिकित्सक ने इनका ईलाज किया है। मौके पर पहुंचे खेत पड़ौसियों ने सरपंच व पटवारी को सूचना देकर पीड़ित की मदद करने की मांग प्रशासन से की है।