May 20, 2026
IMG-20240325-WA0117

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2024। क्षेत्र के गांव सूडसर के गोगाणा रोही में गोगाना जीएसएस के पास दिवंगत लालसिंह पुत्र भेरसिंह की ढाणी में आज करीब दोपहर 2:00 बजे आग लग गई। आग ने इतनी तीव्रता पकड़ी की देखते देखते ढाणी में रखा घरेलू सामान, सोने की टुस्सी, एक जोड़ी चांदी की पाइजेब सहित 20,000 नगदी तथा 10 क्विंटल ग्वार, सभी कागज़ात जलकर खाख हो गया है। आसपास के किसानों ने एकत्र होकर आग बुझाई परंतु तब तक सामान आग की भेंट चढ़ गया था। भेरसिंह के पास घर के नाम पर खेत में दो कच्चे झोपड़े ही बने हुए थे जो जलकर राख हो गए हैं। किसान ने बताया की अनुमानित 4 लाख से अधिक का नुकसान हो गया है। त्योहार के दिन परिवार में आई इस आपदा से भेरसिंह मायूस हो गया। परिवार ग्रामीणों से मदद की आस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परन्तु पास से ही गुजरने वाली हाईटेंशन लाइन के कारण आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान की ढाणी में लगी आग, गहने सामान जलकर हुआ खाख।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान को हुआ भारी नुकसान।