






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2022। क्षेत्र के गांव मणकरासर में आज दोपहर 1 बजे अचानक श्रमिक धन्नाराम पुत्र चिमाराम मेघवाल के झोंपड़े में आग लग गई। धन्नाराम ने बताया कि दोपहर में पूरा परिवार खाना खा रहा था। उस समय लाइट नहीं थी और अचानक लाइट आने पर झोंपड़े में आग लग गई। देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई और धन्नाराम की गृहस्थी का सभी सामान जलकर खाख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग में नगदी, सोने चांदी के गहने, पहनने ओढ़ने के कपड़े, अनाज व घर का सभी सामान जलकर स्वाहा हो गया है। लपटें उठते देख गांव के राकेश चालिया, कमल नायक, भगवानाराम, तुलछाराम सहित अनेक ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों से आग पर काबू पाया गया। वार्ड पंच तुलछाराम ने सरपंच व प्रशासन को सूचित कर दिया है। ग्रामीणों ने गरीब परिवार की मदद करने की मांग प्रशासन से की है। पार्थी ने शेरुणा थाने में भी रिपोर्ट दर्ज करवाई है।







