May 20, 2026
000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 दिसम्बर 2024। हाइवे पर आशीष पेट्रोल पंप के सामने बीती रात 1.15 बजे आग लग गयी। यहां स्थित एक श्मशान भूमि के झाड़ झंखाड़ में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। कचरे की आग पेड़ो ने पकड़ ली और लपटे उठने लगी। पंप के अलर्ट कार्मिक मनीष स्वामी, पंछीलाल नैन और शंकर डेलू, प्रेमराज माली ने लपटें देखकर दमकल को सूचित किया गया। पालिका दमकल मौके पर पहुंची व कर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।