May 21, 2026
IMG-20220502-WA0034

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के रानी बाजार में सुने पड़े बाड़े में लगी आग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2022। कस्बे के रानी बाजार में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल मच गया है। रानी बाजार गली में स्थित मालू भवन के पास ही एक बाड़े में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। एकबारगी आग इतनी भीषण थी कि यहां उपस्थित दुकान मालिक घबरा गए। आपणो गांव सेवा समिति के स्वयंसेवक तथा दमकल मौके पर पहुंच गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। तेरापंथ सभा व तेयुप के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आसपास की इमारतों को खतरा, मौके पर पहुंचे बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के रानी बाजार में सुने पड़े बाड़े में लगी आग।