






श्रीडूंगरगढ टाइम्स 18 जुलाई 2020। कोरोना ने कहर बरपाते हुए आज श्रीडूंगरगढ में पहली जान ली है। बीकानेर में कोरोना से तीन पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। इसमें श्रीडूंगरगढ के 85 वर्षीय रामकिशन चांडक की मृत्यु हो गयी है। ज्ञात रहें चांडक करीबन 11 दिन पूर्व मुंबई से आए थे व वे बुखार से पीड़ित थे तथा वे अन्य बीमारी से भी ग्रस्त थे। चांडक गुरुवार को ही पॉजिटिव रिपोर्ट हुए थे व उन्हें बीकानेर के कोविड सेंटर ले जाया गुए था जहां आज उन्होंने दम तोड़ दिया। जिले में कोरोना से हो 32 मौतें अब तक हो चुकी है।



