May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-07-26 at 20.34.42

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2025। शनिवार सुबह क्षेत्र के गांव बाडेला निवासी 50 वर्षीय रामरख प्रजापत का शव उसके पुश्तैनी खेत में बनी कुंड में मिला है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक अपने घर में अकेला रहता था एवं शनिवार सुबह उसका छोटा भाई दूध पहुंचाने उसके घर गया तो वह नहीं मिला। बाद में उसकी तलाश की गई तो मृतक का शव अपने खेत में बनी कुंड में तैरता हुआ मिला। मृतक के पुत्र एवं पुत्री की मृत्यु पूर्व में ही हो गई थी एवं गत 8 अप्रैल को उसकी पत्नी की भी मृत्यु हो गई थी। उसके बाद से ही मृतक मानसिक तनाव में रहता था एवं अत्यधिक शराब का सेवन करने लग गया था। मृतक के भाई की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया। मृतक के छोटे भाई सुखराम प्रजापत की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली है एवं मर्ग की जांच हैडकांस्टेबल भगवानाराम करेंगे।