






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ इलाके में 2025 की पहली सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया है। रात को चल रही ठंडी शीतलहर सुबह कोहरे में बदल गई। अलसुबह 5.30 बजे से घना कोहरा छाया है और सड़कों पर विजिबिलिटि 50 मीटर ही शेष रही। रात का तापमान 5 डिग्री से अधिक रहा है। ओस की बूंदे सुबह बरसती सी प्रतीत हुई और गलन वाली सर्दी से नागरिकों का हाल बेहाल है। बता देवें प्रदेश भर में कोहरा छाया है जिससे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए है। मौसम विभाग ने राजस्थान में कोहरे व शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। वहीं 1 जनवरी से शीतलहर का प्रभाव बढ़ने के साथ ही 10 जिलों में कोल्ड वेव का प्रभाव तेज होने की बात कही। विभाग ने बीकानेर में दोपहर तक कोहरा कम होने परंतु तब तक ठंडी हवा का प्रभाव शुरू होने की बात कही है। उत्तर भारत में कश्मीर में तापमान माइनस 11.5 डिग्री से अधिक है और उत्तरी भारत से आ रही बर्फीली हवाओं से राज्य में सर्दी तेज हो गई है। मौसम विभाग ने हिमाचल में 6 दिन तक बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। श्रीडूंगरगढ़ में खेतों में ठंड का व्यापक असर है। बाजार में लोगों ने पहुंचते ही दुकानों के बाहर अलाव जलाकर तपना भी प्रारंभ कर दिया है।
















