May 20, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जनवरी 2024। क्षेत्र में खेल क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए आईपीएल की तर्ज पर पहली बार श्रीडूंगरगढ़ प्रीमियर लीग का आयोजन उत्साह के साथ शुक्रवार को पूर्ण हुआ। SDPL पहला खिताब TCC राइडर ने हासिल कर लिया है। फाइनल का रोमांचक मुकाबला दशहरा मैदान में शुक्रवार को खेला गया। जिसमें बीकानेर टेलर्स को हराकर टीसीसी SDPL विजेता रही। फाइनल मैच देखने बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे व 21 हजार से अधिक खेल प्रेमियों ने फाइनल मुकाबले का लाइव श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर देखा। दर्शकों ने जमकर हूटिंग की और फाइनल मैच का हीरो पंकज वाल्मीकि को घोषित किया गया। पूरी प्रतियोगिता के श्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिनेश मीणा के नाम रहा। फाइनल मैच में राजूसिंह राठौड़, रामनिवास आंवला, बबलू वाल्मीकि ने अंपायर की भूमिका निभाई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता इमरान राईन ने विजेताओं को बधाई देते हुए सम्मानित किया। इस दौरान एजी मिशन शिक्षण संस्थान के रजनीश कौशिक, रामलाल जांगू, श्याम पारीक, इकबाल राईन, मुमताज राईन, आरिफ चुनगर, हरिओम तावनिया, दिनेश मदान, धनराज रैगर, नरपत गहलोत, कमल मोरवानी, विक्रम शेखावत, ओम रैगर, राजा हसन, रफीक छींपा, पुनीत बरोड़, अफजल मुगल उपस्थित रहें। सभी अतिथियों का भी इमरान राईन ने स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया।

निकाला विजय जुलूस, आयोजकों ने जताया आभार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पहले ही दिन से प्रतियोगिता ने नागरिकों का ध्यान आकर्षित किया और कल विजेता टीमों का विजय जुलूस मुख्य मार्गों से निकला तो समापन की भी चर्चा हुई। विजेता टीम के स्पॉन्सर गिरधारीलाल बिग्गा भी जुलूस में शामिल रहें व खिलाड़ियों का सम्मान किया। SDPL के आयोजक पवन जोशी, गज्जू माली, महेश तावनियां, अयूब तंवर, इरफान छींपा, आजम खोखर, अमन जीनवा, रफीक काजी, अजहरूदीन, राजू धोबी, महफूज राईन, शकील राईन, अक्षत पारीक, अनिल सेवग ने सफल आयोजन के लिए सभी दानदाताओं, खिलाड़ियों व अतिथियों के सहयोग के लिए आभार जताया। मंच संचालन सोनू मिर्जा ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसडीपीएल के पहले खिताब की वेजेता टीम रही टीसीसी राइडर का खूब किया सम्मान, दी बधाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने उपविजेता टीम का किया सम्मान, दी बधाई।