May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-04-14 at 7.06.56 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रेल 2023। ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में श्रीडूंगरगढ़ ने जिले में पहला स्थान हासिल किया है। पंचायत समिति के विकास अधिकारी रामचंद्र जाट को जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने सम्मानित किया है। इस दौरान जिला परिषद सीओ नित्या के तथा श्रीडूंगरगढ में सहायक अभियन्ता भवानी सिंह उपस्थित रहें। रैंकिंग में कोलायत ने दूसरा और पांचू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं गत माह किए गए कार्यों के आधार पर खाजूवाला चौथे, पूगल पांचवे, बज्जू खालसा छठे, लूणकरणसर सातवें और बीकानेर आठवें पायदान पर है वहीं नोखा इस सूची में सबसे नीचले स्थान पर रहा है। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा सहित अनेक सरपंच व पंचायत समिति सदस्यों ने जाट को बधाई दी है। गोदारा ने कहा कि प्रधान की अगुवाई में जमीनी स्तर तक योजनाएं पहुंचाने का पूरे प्रयास किए जा रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला कलेक्टर ने दिया विकास अधिकारी को प्रथम पुरस्कार।