






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव आडसर निवासी खींयाराम नायक ने इसी गांव के मूलाराम नायक के खिलाफ जरीए इस्तगासा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। खींयाराम ने पुलिस को बताया कि गत 21 दिसम्बर 2024 को आरोपी उसके घर में अनाधिकृत रूप से घुसा एवं उसके साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। आरोपी ने 20 दिसम्बर की रात को अपने बेटों द्वारा उसके बेटों का इलाज कर देने की बात भी कही। शोर सुन कर आस पास के लोगों ने उसे छुड़वाया व परिवादी ने श्रीडूंगरगढ़ आकर पुलिस को गुहार लगाई। लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो आरोपी का हौंसला बढ़ गया एवं आरोपी ने गत 23 फरवरी 2025 को परिवादी द्वारा उसके मोहल्ले में स्थित पाबूजी मंदिर की सेवा करते समय पहुंच कर धूपिया एवं घंटी छीन लिए एवं मारपीट की। आरोपी एवं उसके पुत्र रामकरण ने उसे धमकाते हुए उसके एवं उसके परिवार के साथ ऐसे ही बार बार मारपीट करते रहने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच एएसआई ग्यारसीलाल को दी गई है।



