August 30, 2026
IMG-20260516-WA0028

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2026। शनिवार को सुबह सुबह बड़ी खबर क्षेत्र के गांव रीड़ी से आ रही है। जहां लंबे समय से पेयजल किल्लत रहने और विभागीय अधिकारियों द्वारा सुनवाई नही करने से आक्रोशित ग्रामीणों ने पानी की टंकी पर कब्जा कर लिया है। लगातार परेशान हो रहे ग्रामीणों ने पहले गांव के मंदिर में मुनादी करवाई ओर फिर पानी की टंकी पर पहुंच कर विभाग के खिलाफ रोष जताया है। ग्रामीण युवा पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गए है एंव बुजुर्ग टंकी के नीचे घेर कर धरना लगा चुके है। मौके पर सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ भी पहुंचे है व ग्रामीणों की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग करते हुए ग्रामीणों से समझाइश कर रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि जब तक पेयजल किल्लत का समाधान नही होता वे टंकी से नही उतरेंगे। इस सबंध में प्रशासन को सूचना दे दी गई है।

लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो – https://www.facebook.com/share/v/1cSbgiR3tF/

Oplus_16908288