






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2026। क्षेत्र के गांव डेलवां में माँ सतीदादी मंदिर प्रांगण में रविवार को पांच दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मंदिर में वीर तेजाजी महाराज और भोमिया दादा की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से की गई। सुबह हवन पूजन पंडित भवानीशंकर पारीक ने संपन्न करवाया जिसमें मुख्य यजमान ने आहुतियां दी। ग्रामीण महिलाओं ने देवी देवताओं के गीत गाए। डेलवां सहित आस पास के गांवो से आए ग्रामीणों ने दर्शन कर जयकारे लगाए। गांव के युवा दिनेश डेलू और राजेश डेलू ने बताया कि ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से इस धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न किया और गांव की खुशहाली के लिए तेजाजी व भोमियाजी महाराज से प्रार्थनाएं की। हड़मानराम डेलू, रामप्रताप डेलू, तोलाराम रामरख डेलू, लालसिंह, गोमदराम सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। इससे पहले शनिवार सुबह धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई व मूर्ति नगर भ्रमण संपन्न किया गया। युवाओं ने सक्रियता से अपनी भागीदारी निभाते हुए आयोजन में अपनी सेवाएं दी।







