






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद भी आम जन अपनी जिंदगी के लिए खासा लापरवाह हो रहा है। शुक्रवार शाम को कानून का मजाक बनाते हुए एक मोटरसाईकिल पर एक बकरी एवं चार जने सवार हो गए व तेज गति में बाईक भगाई। ऐसे में रास्ते में सामने आई एक नील गाय को देख बाईक ने नियंत्रण खो दिया व उसमें टकरा गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र की धोलिया रोड़ पर श्रीडूंगरगढ़ से अपने गांव धोलिया जा रहे इन लोगों की दुर्घटना इस रोड़ पर सुनारी जोहड़ के पास हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलैंस मौके पर पहुंची एवं घायलों को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर आई। जहां गांव धोलिया निवासी 20 वर्षीय परमेश्वर पुत्र रामकिशन एवं 30 वर्षीय सहीराम पुत्र अर्जुनराम को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर कर दिया गया है। इस घटना में दो अन्य सवार नोपाराम पुत्र अर्जुनराम एवं 12 वर्षीय सुखदेव पुत्र ओमप्रकाश को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय में ही रखा गया है। वहीं मौके पर पहुंचें हैडकांस्टेबल देवाराम ने बताया कि बाईक पर चार जनों के साथ सवार बकरी को कोई संभालने वाला मौके पर नहीं होने के कारण उसे थाने ले आया गया है।




