






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जनवरी 2026। क्षेत्र के गांव धीरदेसर पुरोहितान में रविवार को हर्ष का माहौल छाया रहा और मौका था गांव में एक युवती सहित पांच जनों का सरकारी नौकरी में चयन होने का। गांव के युवा अजयसिंह पुत्र गोपालसिंह पुरोहित, विष्णु पुत्र भुराराम नाई, गजानंद पुत्र धुंकलराम भूकर, पूजा पुत्री पद्माराम नाई, सुरेशसिंह पुत्र ओमसिंह राजपुरोहित का एएसएससी जीडी में अंतिम रूप से चयन हो गया है। ये युवा सीआरपीएफ व सीआईएसएफ में चयनित हुए है। रविवार को गांव में जुलूस निकाला गया व ठाकुरजी मंदिर प्रांगण में इनका सम्मान किया गया। इस दौरान गांव के अनेक मौजिज लोग उपस्थित रहें।





