May 20, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2023। पूरे अंचल में आज धूमधाम से मकर सक्रांति का पर्व मनाया गया। घर घर दाल के बड़े बनाकर तेल जलाया गया। महिलाओं ने मंदिरों के पट खुलवाए, सास ससुर को सीढ़िया उतरवाई, ननद ननदोई को कपड़े व घेवर उपहार में दिए, अनेक प्रकार के नेकचार निभाए। मंदिरों में दर्शन पूजन भी किया गया और तेरुंडे के सामान खरीदे गए व पूजन कर दिए भी गए बता देवें आज शनिवार के कारण दान पुण्य कल रविवार को किए जाएंगे।

उड़ाई पतंग, 11 फिट की पतंग बनाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पतंगबाजों ने आज खूब पतंग उड़ाई वहीं कस्बे के गोविंद व हेमंत सोनी ने 9 फिट व 11 फिट की पतंग बना कर उड़ाई। उनकी पतंग का साइज देखकर बच्चों का जी खूब ललचाया।
नाच गाकर मनाई लोहड़ी, दी शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी समाज ने शुक्रवार को सिंधी धर्मशाला में धूमधाम से सामूहिक लोहड़ी मनाई। यहां बच्चों व महिलाओं के लिए अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नागरिकों ने झूमते हुए लोहड़ी की शुभकामनाएं दी। जयपुर पब्लिक स्कूल में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। निदेशक कुंभाराम घिन्टाला ने बताया कि लोहड़ी के बारे में जानकारी देते हुए इसे कृषि व प्रकृति को समर्पित त्योहार बताया। इस दौरान विद्यालय की एमडी चंद्रमुखी घिन्टाला, संदीप गोदारा, पंकज, महेंद्र सिंह, विनोद, सत्यपाल मंजू, रजनी , कांता, भारती, अंजली भी शामिल रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय विद्यालय कल्याणसर के प्रधानाचार्य नंदराम व संतोष कुमार सोनी ने सभी बच्चों को खिलाएं पकोड़े, मनाई संक्रांति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हेमंत व गोविंद ने 11 फिट की पतंग बना कर उड़ाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेपीएस में धूमधाम से मनाई लोहड़ी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी समाज ने मनाई लोहड़ी, जमकर झूमे बच्चे व युवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी धर्मशाला में अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।