May 20, 2026
00000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 दिसंबर 2025। मंगलवार को सुबह क्षेत्र के खेतों इस सीजन का पहला कोहरा छाया है। किसान वर्ग ने प्रसन्नता जताते हुए इसे फसलों के लिए लाभदायक बताया है। तापमान में गिरावट के साथ जिले भर सर्दी बढ़ गई है। बीकानेर चूरू में घने कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण शीतलहर से जनजीवन प्रभावित होगा। बता देवें गत दो दिनों से बीकानेर चूरू सहित उत्तरी पश्चिमी जिलों में हल्के बादल छाए रहें है। श्रीडूंगरगढ़ में सुबह व रात को सर्दी तेज हो गई है, परंतु दिन में अच्छी धूप भी मिल रही है। विदित रहें दिल्ली व एनसीआर में प्रदूषण और कोहरा जानलेवा स्तर पर है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों से एहतिहात बरतने की बात कही है। वहीं बुजुर्ग व बच्चों का सर्दी से ध्यान रखने के निर्देश भी जारी किए गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लोढेरा में छाया कोहरा। (रामप्रताप जाखड़)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में छाया कोहरा।(मोहन जाखड़)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बरजांगसर में छाया। सीजन का पहला कोहरा। (राम चौधरी)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में कड़ाके की ठंड, गेंहू में जमी ओस की बूंदे। (बुद्धाराम जाखड़)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुनपालसर में छाया घना कोहरा। (केसराराम पंवार)