






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मई 2023। पुलिस लगातार आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में गैंगस्टर व अपराधिक गतिविधियों वाले ग्रुप या फेसबुक आईडी फॉलो करने वालों की भी धरपकड़ कर रही है। आज मोनू ग्रुप को फॉलो करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। सेरूणा थाना एसएचओ रामचंद्र ढ़ाका ने बताया कि सावंतसर गांव निवासी दिनेश पुत्र जगदीश विश्नोई और नारसीसर गांव निवासी मुकेश सिंह पुत्र रतनसिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ढाका ने बताया कि दोनों युवकों की उम्र 20-22 साल है और यह मोनू ग्रुप को फॉलो कर रहे थे। थाने की विशेष तकनीकी टीम ने सोशल मीडिया से सूचना जुताई व दोनों आरोपियों की गतिविधि संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। ढाका ने बताया कि नागरिक अनजान व अनसेफ साइट या लिंक पर क्लिक करने भी बचे। उन्होंने युवाओं से आपराधिक ग्रुपों से लेफ्ट होने की सलाह भी दी।



