May 20, 2026
SDT_news

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 दिसबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आज फुटवियर एसोसिएशन की बैठक कस्बे के पुराना थाना के सामने संपन्न हुई जिसमें संगठन कि कार्यकारिणी का गठन किया गया। सदस्यों ने सर्वसम्मति से हनुमान नाथ सिद्ध को अध्यक्ष पद सौंपा। मंत्री पद पर मोहनलाल लालवानी को तथा उपाध्यक्ष पद पर सीताराम निर्वाण को चुना गया है। मीडिया प्रभारी उमाशंकर लालवाणी को बनाया गया है। बैठक में शहर में फुटवियर कार्य से जुड़े दुकानदारों ने भाग लिया। बैठक में चिमन लालवाणी, हरिराम, सोनू मोरवाणी, ललित मोरवाणी, आरिफ, धर्मेंन्द्र गुरनाणी, भानूप्रताप लालवाणी, सांवरमल डूडी, रामप्रताप जाट, जूली आलवानी, पंकज लालवाणी, पंकज वासवानी उपस्थित रहें।

एसोसिएशन ने ये निर्णय लिए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मीडिया प्रभारी उमाशंकर ने बताया कि बैठक में नई कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से अंतिम रविवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया है। अध्यक्ष ने कहा कि इस निर्णय की अवहेलना पर 21 सौ रूपए का अर्थ दंड भुगतना होगा। उन्होंने कहा कि कोई तीज त्योंहार पर नया निर्णय लिया जाएगा तो सात दिन पहले सभी दुकानदारों को सूचना दे दी जाएगी। अध्यक्ष ने संगठन हित में एकजुट रहने का आह्वान किया।