






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जनवरी 2021। नववर्ष के पहले रविवार को गांव मोमासर में सेवाभावी युवाओं ने गांव में सेवा कार्यों को विस्तार देने के लिए श्रीभोमिया दादा सेवा समिति का निर्माण किया है। श्रीभोमिया दादा मंदिर प्रागंण में आयोजित सभा में कमेटी का अध्यक्ष सर्वसम्मति से हरचंद ढब्बास को चुना गया। उपस्थित सदस्यों ने आम सहमति से उपाध्यक्ष पद पर पवन कुमार बोथरा, कोषाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश बाफना, मंत्री पद पर सांवरमल शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी। कमेटी सदस्य पांचीलाल प्रजापत, भागीरथ प्रजापत, मदनसिंह भाटी, बनवारीलाल प्रजापत, गिरधारीलाल दर्जी, पवन कुमार सैनी, मनोज कुमार शर्मा को बनाया गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष की अध्यक्षता में प्रथम बैठक सम्पन्न हुई जिसमें समिति का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए प्रस्ताव लिया गया तथा भोमिया दादा का बैंक में खाता खुलवाने, समिति में सदस्य शुल्क 200 रूपए रखने के निर्णय हुए।
कमेटी ने लिए ये महत्वपूर्ण निर्णय
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समिति की प्रथम सामुहिक बैठक में कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए है। जिसमें सभी सदस्यों ने सेवा कार्यों को गांव में गति देने का संकल्प लिया। अध्यक्ष हरचंद ढब्बास ने बताया कि बेसहारा व दुर्घटनावश घायल गौवंश का उपचार करने व उसे चिकित्सकीय संस्थान में पहुंचाने, प्राकृतिक आपदाग्रस्त व्यक्ति /परिवार को आर्थिक सहायता देने, श्रीभोमिया दादा मंदिर वार्षिक जागरण व प्रसादी में तन, मन व धन से सहयोग करने, मोमासर गांव में मुख्य आयोजित होलिका उत्सव, बाबा रामदेवरा मेले में जनसेवा कार्य करने का तय किया गया। अध्यक्ष हरचंद ढब्बास ने बताया कि सेवा समिति ने अपना नम्बर भी जारी किया है जो हर समय सेवा के लिए उपलब्ध होगा व ग्रामीण इस नंबर पर संपर्क कर सकते है 9509512161।



