May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 दिसबंर 2023। राजभवन में मंत्री मंडल के विस्तार का शपथ ग्रहण समारोह जबरदस्त उत्साह के साथ प्रारंभ हुआ। राज्यपाल कलराज मिश्र व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंच पर पहुंचे व राष्ट्रगान के साथ समारोह प्रारंभ हुआ। भाजपा पदाधिकारियों व विधायकों का जमावड़ा समर्थकों के साथ राजभवन में नजर आए। राज्यपाल ने मंत्रियों को शपथ दिलवाना प्रारंभ कर दिया व पहले नबंर पर डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने शपथ ली। वहीं गजेन्द्र सिंह खीवंसर व राज्यवर्धनसिंह राठौड़, बाबूलाल खराड़ी, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल ने शपथ ले ली है शपथ का क्रम जारी है। नाम पुकारे जाने पर मंत्री के समर्थक उत्साह भी जता रहें है। यहां भाजपा पदाधिकारी व अनेक विधायक मौजूद है। अनेक भाजपा समर्थक भी पहुंचे हुए है।