






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2025। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरूवार को प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने के बाद लौटते हुए पूर्व विधायक किसनाराम नाई को श्रद्धाजंलि देने पहुंची। राजे ने कहा कि किसनाराम सच्चे कर्मशील नेता थे। वे अपने अलहदा अंदाज के कारण सदैव लोकसामान्य के बीच के व्यक्ति रहें। राजे नाई के परिवार से मिली व सभी को सांत्वना दी। राजे ने पूर्व विधायक को पुष्पाजंलि अर्पित की। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहें।




