May 20, 2026
00000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मार्च 2023। सालासर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के शक्ति प्रदर्शन में श्रीडूंगरगढ़ से भी पुर्व विधायक किशनाराम नाई ने दल बल के साथ भाग लिया। नाई की अगुवाई में उनके सर्मथक गाडियों के काफिले के रूप में एक साथ सालासर पहुंचें और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपनी ताल ठोकते नजर आए। इस मौके पर नाई ने अपने सर्मथकों से पार्टी में घरवापसी का विश्वास दिलाया एवं श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की संभाल के लिए पार्टी को एकजुट होने की आवश्यकता जताई। इस मौके पर मोमासर उपसरपंच जुगराज संचेती, पार्षद सोहनलाल ओझा, पोकरनाथ सिद्ध, खिराजनाथ सिद्ध, पूर्व सरपंच किशननाथ बलिहारा, धन्नेसिंह तंवर, सत्यनारायण सारस्वत, नेमचन्द प्रजापत, भागुनाथ, पुरखाराम जाट, भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामकरण सारण, पूर्व पार्षद आशिष जाड़ीवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने नाई पर विश्वास जताया एवं वसुंधरा राजे तक नाई को पार्टी में वापसी करवाने की आवाज पहुंचाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सालासर पहुंचा किशनाराम नाई का काफिला।