May 20, 2026
WhatsApp Image 2021-07-30 at 18.54.50

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ में सीवरेज व ड्रेनेज समस्या से शहर और यहां के बाशिंदे बुरी तरह से प्रभावित है। आज स्वायत्त शासन केबिनेट मंत्री शांति धारीवाल के श्रीडूंगरगढ़ पहुँचने पर कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने उनसे इस समस्या के समाधान की पूरजोर मांग की। मंत्रीजी का पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के नेतृत्व में कार्यक्रताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। गोदारा ने धारीवाल को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में सीवरेज एवं ड्रेनेज व्यवस्था लागू करने, सफाई कर्मचारियों की नई भर्ती निकालने की मांग करते हुए ज्ञापन दिए। धारीवाल ने गोदारा को समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया। इस दौरान यहां कांग्रेस नेता विमल भाटी, पार्षद प्रतिनिधि संजय करनानी, सत्यनारायण जाट, पार्षद श्याम सुंदर दर्जी, नानूराम कुचेरिया, दिलशाद, हीरालाल जाट, यूसुफ चुनगर, दाऊद अली, मोहम्मद इलियास, सन्दीप मारू, प्रभुराम गोदारा, सीताराम बाना, राजेश मंडा, मोतीलाल माली, हीरालाल सैनी, सोहनलाल महिया सहित अनेक पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें और नगरपालिका सम्बंधित समस्याओं के निराकरण की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूव विधायक मंगलाराम गोदारा ने मंत्री शांति धारीवाल का स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपने नेता से श्रीडूंगरगढ़ की समस्याओं के समाधान की मांग की।