






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितम्बर 2021। रविवार को आडसर बास वार्ड 33 में सिंहराज भाटी परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा के दौरान संत भरतशरण महाराज के सानिध्य में पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मनोनीत पार्षद एडवोकेट मनोज नाई के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथि रूप में उपस्थित पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने धर्म को जीवन में सबसे ऊपर बताया एवं धर्मनिष्ठ व्यक्ति द्वारा हर क्षेत्र में मानवीय मूल्यों को जिंदा रखने की बात कही। इस मौके पर आयोजकों द्वारा गोदारा का साफा, शाल व फूलमालाओं से अभिनंदन किया गया एवं संत भरतशरण महाराज ने भी फूलमाला पहना कर आर्शीवाद दिया। कार्यक्रम के दौरान नवमनोनीत पार्षद मनोज नाई, प्रहलाद सुनार, रमेश प्रजापत सहित कांग्रेसी नेता राधेश्याम सारस्वत, संजय करनाणी, मनोज पारख, नानूराम कुचेरिया, श्रीचंद नाई, संजय माली, प्रभुराम गोदारा, हीरालाल जाट, श्याम सुन्दर दर्जी, अभिषेक चौधरी, दिलशाद राईन, मनोज सुथार, शिवप्रसाद नाई आदि को भी महाराज के हाथों से माला पहना कर आर्शीवाद दिया गया। इस मौके पर संत ने राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हुए सक्रिय रहने की प्रेरणा दी।






