






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2024। गत विधानसभा चुनावों में एक दूसरे के खिलाफ पूरी ताकत लगा कर लड़ने वाले नेता अब लोकसभा चुनाव में एकजुट होते दिख रहे है। सोमवार को लोकसभा चुनाव में बीकानेर से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल ने श्रीडूंगरगढ़ में अपनी कार्यकर्ता बैठक, सभा आयोजित की थी। तेजा मंदिर में हुई इस सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए थे। लेकिन इसके दूसरी और पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया एवं उनके सर्मथकों ने भी गोविंदराम मेघवाल को इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी होने के नाते अपना सर्मथन दिया है एवं उनके लिए सक्रिय हुए है। गोविंदराम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की सभा के बाद पूर्व विधायक एवं उनके सर्मथकों से मिले एवं बैठक कर सहयोग व सर्मथन मांगा। इस बैठक में आगामी 26 मार्च को इंडिया गठबंधन के बैनर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सोमवार को गोविंदराम मेघवाल के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान भागूराम सहू ने की एवं बैठक में पूर्व विधायक महिया सहित पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया, उपप्रधान प्रतिनिधि मालाराम नैण, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, सरपंच सुनिल मेघवाल, सुनील मलिक, नंदकिशोर बिहानी, पूर्व सरपंच दानाराम भादू, तोलाराम ज्याणी, लक्ष्मण खिलेरी, नारायणनाथ सिद्ध, भागीरथ सुथार, गोपीराम कस्वां, पंचायत समिति सदस्य नत्थूराम रेवाड़, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नत्थूनाथ मंडा, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि धर्माराम कुकणा, जीएसएस अध्यक्ष प्रतापसिंह, कृषि मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू, कार्यकर्ता रामेश्वरलाल गोदारा, मनोज गोदारा, पन्नालाल सिवंर, मोहनलाल भादू, सीताराम गोदारा, डूंगरराम महिया, रामचंद्र गोदारा, मुकेश दमामी, भंवरलाल प्रजापत, कमल कर्वा, जावेद, ताहीर, आनंद मारू, शेखर रेगर, बीरबल पूनियां, मुकेश ज्याणी, बजरंग जाखड़, सुभाष पूनियां, सहीराम भूंवाल, भगताराम जाखड़, गिरधारीलाल जाखड़, खेताराम खिलेरी, मोहनलाल चाहर, सुगनाराम जाखड़, भोमाराम जाखड़, काननाथ सिद्ध, इसरराम सोनियासर, मोहनराम गोदारा आदि मौजूद रहे।




