August 30, 2026
IMG-20240208-WA0084

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 फरवरी 2024। ग्राम पंचायत तोलियासर के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि को पुलिस ने डोडा पोस्त के बोरे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में सीओ गोमाराम जाट सुपरविजन में थाना इंचार्ज एसआई सुशीला की अगुवाई में टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने तोलियासर निवासी 49 वर्षीय भागीरथराम सुथार के रिहायशी मकान पर दबिश देकर 4.400 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त पकड़ा व आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसआई सुशीला की टीम ने की कार्रवाई, पकड़ा अवैध डोडा पोस्त।