May 20, 2026
000000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 दिसम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवा नेता एवं एनएसयूआई के बैनर पर दिल्ली के रामजस कॉलेज में निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष रामनिवास बुडिया ने अपने सर्मथकों एवं क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं के साथ जयपुर पहुंच कर मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ज्वाईन की है। बुडिया क्षेत्र के कांग्रेस जनों के साथ जयपुर में पार्टी प्रदेश कार्यालय में पहुंचें एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टिकूराम जूली ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस मौके पर बुडिया ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए आमजन के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े रहने की बात कही। इस मौके पर एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, जिला परिषद सदस्य एवं सूडसर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम भादू, डूंगर कॉलेज बीकानेर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक बुडिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने पार्टी का दुपट्टा पहना कर दिलवाई पार्टी की सदस्यता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बुडिया ने किया डोटासरा का अभिनंदन।