May 21, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अप्रैल 2025। अखिल भारतीय किसान सभा अपनी स्थापना से लेकर अब तक लगातार पूंजीवादी व्यवस्था के खिलाफ किसान हितों की रक्षा करने के लिए संघर्षरत रही है और संघर्ष का यह बीड़ा सभा के हर एक सदस्य ने अब भी उठा रखा है। यह बात पूर्व विधायक एंव किसान सभा के जिलाध्यक्ष गिरधारी लाल महिया ने शुक्रवार को किसान सभा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। झंडारोहण से शुरू कार्यक्रम में महिया ने किसान सभा द्वारा आजादी के पहले से लेकर अब तक किये गए प्रभावशाली आंदोलनों का उल्लेख किया और कार्यकर्ताओं से किसान, किसानी बचाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में माकपा नेता काॅमरेड लालचन्द भादु, पुर्व सचिव अशोक शर्मा, जिला सचिव जेठाराम लाखुसर, टेउ सरपंच सुनिल मेघवाल, उप सरपंच लालुराम सारण,  पूर्व पंचायत समिति सदस्य पेमाराम नायक,गोपाल भादु,कॉमरेड गिरधारीलाल जाखड़ सातलेरा,मुकेश ज्याणी, शेखर रेगर, मुखराम नायक, हंसराज महिया, ओमप्रकाश मेघवाल, कालूराम मेघवाल, जगदीश, मदनलाल जाट, सुखराम महिया, हडमान राम महिया, दुलाराम नायक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने विभिन्न आंदोलनों में किसान हितों की रक्षार्थ संघर्ष करते हुए शहीद हुए क्रांतिकारियों को मौन रख कर नमन किया।