May 21, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 दिसम्बर 2025। अपने गांव से पिकअप में भर कर कालू रोड़ स्थित बीहड़ में गायों को छोड़ने वाले युवक के साथ मारपीट करने एवं मारपीट का वीडियो वायरल करने के मामले में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले में जाखासर निवासी सहीराम ने सात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। जिनमें से तीन युवकों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था एवं फरार चल रहे चार युवक प्रकाश ब्राह्मण, महेन्द्र मेघवाल, रामरतन जाट एवं बजरंग आंवला को अब गिरफ्तार किया गया है। चारों युवकों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।