






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टुबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा शुक्रवार को न्यायालय में पेश किए गए दो अलग अलग मामलों के चार आरोपियों को न्यायालय ने बीकानेर जेल भेज दिया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एसआई बलवीर सिंह ने बताया कि चलती कार में बुकी चलाने के आरोपी दिनेश मीणा, श्यामसुंदर तावणियां, जितेन्द्र नाई को एक दिन के रिमांड के बाद न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से न्यायालय ने उनकी जमानत खारीज करते हुए तीनों जनों को बीकानेर जेल भेजने के आदेश दे दिए। इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश की महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप श्रीडूंगरगढ़ के प्रताप बस्ती निवासी अमरचंद नायक को भी शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा इस आरोपी को भी बीकानेर जेल भेजने के आदेश दिए गए।



