






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2022। आज क्षेत्र में 5वीं बोर्ड के नन्हें मुन्नों ने उत्साह पूर्वक बोर्ड की पहली परीक्षा दी है। बच्चों ने पहला पेपर गणित का दिया ओर सभी बालक बालिकाएं मास्क पहन कर परीक्षा देने आए। जिन्होंने मास्क नहीं पहना था उन्हें मास्क भी दिए गए। बता देवें कोरोना काल के बाद कक्षा 3 व 4 के बालक पहली बार बोर्ड परीक्षा दे रहें है। ये बच्चे चार पेपर देंगे जिनमें दो परिक्षाएं रविवार को आयोजित होगी। बच्चे आगामी परीक्षाएं 1 मई रविवार को तथा 8 मई रविवार को व 12 मई गुरूवार को देंगे।
श्रीडूंगरगढ़ राजकीय महाविद्यालय में इन विद्यार्थियों की लगेगी अनुपस्थिति, इन विद्यार्थियों की रूकेगी छात्रवृत्ति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय की गृह विज्ञान की समस्त नियमित छात्राओं को निर्देश देते हुए प्राचार्य ने फाइलें जमा करवाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि जिन छात्राओं ने अभी तक फाइलें व निर्मित सामग्री जमा नहीं करवाई है वे सभी 30 अप्रैल तक जमा करवा देवें। अन्यथा फाइल जमा नहीं करवाने वाले विद्यार्थियों की अनुपस्थिति लगाई जाएगी। इसके अतिरिक्त प्राचार्य ने निर्देश दिए है कि जिन छात्र छात्राओं ने समाज कल्याण विभाग की उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है तथा जिनके आवेदन पर आब्जेक्शन लगे है वे सभी अपने आब्जेक्शन 30 अप्रैल तक पूरे करवा दे ताकि उनके फार्म आगे भिजवाए जा सके। आब्जेक्शन पूरे न होने के कारण छात्र छात्रवृत्ति भुगतान से वंचित रह सकते है।
6वीं से 11वीं तक के विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क साइकिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बजट घोषणा के अनुरूप कक्षा 6वीं से 11वीं तक के विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क साइकिल वितरण योजना का लाभ आगामी सत्र से विद्यार्थियों को दिया जाएगा। प्रदेश में विमुक्त, घुमन्तु तथा अर्धघुमन्तु समुदाय के विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिल वितरण योजना में राजकीय व निजी शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों को निशुल्क साईकिल वितरण आदेश दिए जारी किए गए है। हमारे क्षेत्र में कालबेलिया, जोगी, बावरी, बावरिया, साटिया, गाडिया लुहार आदि जातियों के परिवार के बच्चों को इस योजना में लाभ मिल सकेगा। योजना में 50 प्रतिशत छात्र व 50 प्रतिशत छात्राओं को लाभ दिया जाएगा तथा प्रत्येक कक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी ही पात्र होगें।




