






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2025। देर रात हाइवे पर भयंकर हादसा हुए जिससे पूरे अचंल में शोक की लहर दौड़ गई है। दुर्घटना में सभी मृतकों की उम्र 25 वर्ष से कम है और घटना की जानकारी मिलने के बाद जवान मौतों से इनके परिजन सदमे है। घुमचक्कर से करीब तीन किलोमीटर आगे जयपुर की ओर एक होटल के नजदीक दो कारें आमने सामने भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दूर दूर तक इस टक्कर की आवाज सुनाई दी। दुर्घटनाग्रस्त एक कार में सवार चार दोस्तों ने दम तोड़ दिया और दुनिया को एकसाथ अलविदा कहा। वहीं दूसरी कार में एक जने की मौत हुई व चार अन्य घायल हुए। गांव बिग्गा की ओर जा रही कार में सवार चार दोस्त 23 वर्षीय अभयसिंहपुरा निवासी करण पुत्र भागीरथ जाखड़, बिग्गा निवासी 25 वर्षीय दिनेश पुत्र पेमाराम जाखड़, 24 वर्षीय मनोज पुत्र ओमाराम जाखड़, हाल प्रताप बस्ती, श्रीडूंगरगढ़ निवासी 24 वर्षीय मदन पुत्र भंवरलाल सारण की मौत हो गई। इनमें करण, दिनेश व मदन ने श्रीडूंगरगढ़ में ही दम तोड़ दिया वहीं मनोज ने बीकानेर पहुंचने पर जीवन की जंग हार गया। वहीं दूसरी कार में सभी सवार नापासर निवासी थे जो सीकर से लौट कर आ रहें थे। इस कार में 24 वर्षीय मल्लूराम उर्फ मालाराम पुत्र सत्यनारायण भार्गव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस कार में सवार 28 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र मदनलाल, सरेंद्र कुमार पुत्र पद्माराम नाई, जितेंद्र पुत्र बजरंगलाल ब्राह्मण, लालचंद पुत्र गजानंद मोट घायल हो बए। चारों घायल बीकानेर पीबीएम में भर्ती है और ताजा अपडेट के अनुसार चारों की स्थिति में सुधार है व ये खतरे से बाहर है।
हादसे से जुडें वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:-1 https://www.facebook.com/share/v/16YMJfVhP5/




