May 20, 2026
00009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जून 2023। बिना नम्बर की पिकअप गाड़ी में से चार जनों ने उतर कर एक ट्रेक्टर एजेंसी मालिक पर हमला किया और व्यापारी ने थाने पहुंच तीन नामजद के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी बंधनाऊ निवासी रामनिवास पुत्र गंगाराम जाट ने पुलिस को बताया कि श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर से बीकानेर रोड की ओर उसकी ट्रेक्टर एजेंसी है। 25 जून को वह साढे ग्यारह बजे झंवर बस स्टेंड की ओर एक दुकान से सामान लेकर वापस अपनी गाड़ी में बैठा तो एक बिना नंबरी काले शीशे की पिकअप ने उसकी पिकअप को पीछे से टक्कर मारी। इस पिकअप से चार नकाबपोश उतरे और मेरी पिकअप पर आस पास से उठाकर पत्थर फैंके। गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। परिवादी ने बताया कि आंखो व आवाज से आरोपियों को पहचाना उनमें बंधनाऊ निवासी रामप्रसाद पुत्र जगदीश, मन्नीराम व रामनिवास पुत्र दुदाराम जाट व एक अन्य जना शामिल थे। परिवादी ने कहा कि वह पिकअप से उतरे बिना उसे स्टार्ट कर सीधा थाने पहुंच गया। परिवादी ने बताया कि आरोपी 10 दिन से उसके आने जाने की रैकी कर रहें है तथा गत 14 जून को तोलियासर के पास उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारने का प्रयास भी किया था। पुलिस ने गुरूवार को मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल बलवीरसिंह को सौंप दी है।