






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 फरवरी 2026। क्षेत्र के गांव उदरासर में धोलिया बाईपास रोड पर स्थित एक पीपल से रविवार सुबह अचानक अज्ञात कारणों से मोर नीचे गिरे। इनमें चार मोरों की मौत हो गई व दो मोर गंभीर स्थिति में है। ग्रामीणों ने सेवा समिति को सूचना दी और समिति की सूचना पर वन विभाग के सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह टीम के साथ तुरंत मौके के लिए रवाना हा गए है। टीम द्वारा मृत मोरों के सैंपल लेकर जांच की जाएगी वहीं घायल मोरों को रेस्क्यू कर विभाग पहुंचाया जाएगा। जिन चार मोरों ने दम तोड़ा उनके शवों को कुत्तों ने क्षत विक्षत भी कर दिया है वहीं जीव प्रेमी ग्रामीण घायल दो की रक्षा कर रहें है।




