May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-08-23 at 09.18.18

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2025। क्षेत्र के निकटवर्ती जसवंतगढ़ थाना क्षेत्र में पाबोलाव के निकट दर्दनाक सड़क हादसे में चार जनों ने अपने प्राण गवां दिए है। यहां अलसुबह 5.30 बजे एक बोलेरो व रोडवेज बस में भीषण टक्कर हुई जिसमें एक ही परिवार की तीन महिलाओं सहित चार जनों की मौत हो गई है। वहीं चार अन्य घायल है। चारों घायलों का लाडनू अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है। बोलेरो गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और मृतकों के शव गाड़ी में फंसे गए। लाडनू पुलिस व हारे का सहारा टीम के सदस्यों ने मौके पर पहुंच कर करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मृतकों के शवों को बाहर निकाला। शव लाडनू के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए है। चारों मृतक श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर गांव के बताए जा रहें है। गांव के जांगीड़ परिवार में कोई मृत्यु हो जाने के बाद ये सभी स्नान करने पुष्कर जा रहें थे। आगे की पूरी खबर के लिए जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ …

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अलसुबह करीब सवा पांच बजे रोडवेज बस और बोलेरो में हुई भीषण टक्कर, चार की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर पहुंची पुलिस व सक्रिय सदस्यों ने कड़ी मशक्कत के बाद शवो को निकाला गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई बोलेरो गाड़ी, एक ही परिवार की तीन महिलाओं सहित चार जनों की मौके पर ही हुई मौत।