May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-08-20 at 20.57.17

1- द्वारकाधीश पैदल यात्री संघ की रवानगी हुई पुष्पवर्षा के साथ, निकाला भव्य जुलूस।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2025। रामदेवरा के लिए कस्बे से पैदल यात्री संघों की रवानगी बुधवार से शुरू हो गई है। बुधवार को द्वारकाधीश पैदल यात्री संघ की रवानगी भव्य जुलूस के साथ हुई। कालूबास स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर से विशेष ज्योत एवं दर्शन कर जातरू रवाना हुए। इस दौरान जम कर बाबा के जयकारे लगे एवं पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने तिलक लगा कर जातरूओं को रवाना किया। लाल ड्रेस में संघ के जातरू जब शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी तो शहरवासियों ने कई जगहों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाचते गाते रवाना हुए द्वारकाधीश संघ के पैदल यात्री।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यात्रा को लेकर खुद दिखा उत्साह, लगाए बाबा के जयकारे।

2- 21 अगस्त को होगी अधिकाशं संघों की रवानगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे से रामदेवरा के लिए 15 से अधिक संघों की रवानगी 21 अगस्त को होनी है। गुरूवार को मित्र मंडल पैदल यात्री संघ, डोर टू डोर पैदल यात्री संघ, रूणेचा पैदल यात्री संघ ट्रस्ट, रामा संघ, सुखी संघ, न्यू सुखी संघ, रूणेचा पैदल यात्री सेवा समिति बिग्गाबास, ध्वजाबंदधारी संघ, शांति मंडल, अपना संघ, वाल्मिकी मित्र मंडल आदि संघों की रवानगी गुरूवार को जुलूस पूर्वक होनी है। गुरूवार का दिन श्रीडूंगरगढ़ शहर के लिए बाबा के नाम रहेगा और शहर से हजारों की संख्या में पैदल यात्री बाबा के दर्शन करने रवाना होगें।

3- पुलिस ने दिखाई जागरूकता, जातरूओं के चिपकाए रेडियम स्टीकर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त । श्रीडूंगरगढ़ पुलिस भी रामदेवरा के लिए रवाना हो रहे जातरूओं की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है। थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि जातरूओं की रवानागी के समय जुलूस के दौरान यातायात व सुरक्षा व्यवस्था में जवानों की तैनाती की जा रही है एवं साथ ही नेशनल हाईवे पर विशेष गश्त वाहन से यात्रियों की सुरक्षा जिम्मेदारी निभाई जा रही है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा बुधवार शाम से हाईवे से गुजरने वाले सभी पदयात्रियों के बैग, टोपी, यात्रा के वाहनों आदि पर रेडियम स्टीकर लगाए गए। थानाधिकारी ने बताया कि रेडियम स्टीकर से रात्री को हाईवे पर चलने वाले वाहनों को पदयात्री आराम से दिख सकेगें एवं दुर्घटनाओं की आशंकाए कम होगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस ने दिखाई जागरूकता, लगाए जातरूओं एवं वाहनों के रेडियम स्टीकर।

4- लखदातार ग्रुप का जागरण 22 सितम्बर को।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2025। रूणेचा के बाद क्षेत्र में बाबा श्याम की भक्ति गंगा बहने वाली है। यहां खाटू श्याम के लिए दर्शनार्थ चार पैदल यात्री संघ 29 व 30 अगस्त रवाना होगें एवं आगामी 22 सितम्बर को लखदातार ग्रुप द्वारा विशाल श्याम संकीर्तन संध्या आयोजित की जाएगी। कालूबास में पाराशर मंदिर के पास आयोजित होने वाले इस बड़े जागरण में श्याम भक्त आयुष सोमाणी जयपुर, शिवम रावल इंदौर, प्रेम शर्मा लक्ष्मणगढ़, मुरली पारीक नोखा आदि कलाकारभजनों की प्रस्तुतियां देगें। ग्रुप के सदस्यों ने बुधवार को खाटू पहुंच कर श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेन्द्रसिंह चौहान को भी आयोजन में आर्शीवाद देने के लिए आमंत्रित किया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाटू पहुंच कर दिया मंदिर कमेटी मंत्री को श्रीडूंगरगढ़ आने का निमंत्रण।