May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के गांव ऊपनी की एक महिला ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में धोखा देकर खेत हड़प लेने का आरोप लगाते हुए दो जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि ऊपनी निवासी रामकोरी पत्नी लूमनाथ तथा शांति पुत्री लूमनाथ ने पुलिस को बताया कि साबिर, श्रवणकुमार और राजूराम तीन जनों पर षड्यंत्र पूर्वक बैंक के ऋण चुकता का झांसा देकर धोखे से विक्रय पत्र पर अंगुठा लगवा कर खेत हड़पने का मुकदमा दर्ज करवाया है। हैड कांन्सटेबल हरफुल ने बताया कि रामकोरी की संयुक्त खातेदारी का खेत गांव ऊपनी में खसरा नम्बर 572 तादादी 5.31 हैक्टेयर जिसमें प्रार्थिया का 1/3-1/3 हिस्सा खातेदारी थी। पति लूमनाथ की मृत्यु पांच वर्ष पूर्व हो गई व अब पिछले माह आरोपियों ने एसबीआई बैंक की ऋण संबंधी कार्रवाई पूरी करने व नया ऋण दिलवाने के नाम पर अंगुठे लगाने की बात कह कर धोखे से अंगुठा लगवा लिया और अब जमीन से बेदखल करने की धमकी दे रहें है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है।