May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2025। 23 मार्च शहीद दिवस पर शेरमल सोना देवी चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा क्रांतिकारियों को श्रद्धाजंलि स्वरूप नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श एंव स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट द्वारा प्रति वर्ष में एकबार आयोजित किए जाने वाले इस शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ गौरव गोम्बर, स्त्री रोग विशेषज्ञा डॉ मीनाक्षी गोम्बर, लेप्रोस्कोपिक एवं सर्जरी विशेषज्ञ डॉ प्रमोद नारंग, हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ अमित सेठिया, दंत रोग चिकित्सक डॉ गौरव सिंघल सहित मेडिकल ऑफिसर परमेश्वर भादू अपनी सेवाएं देंगे। ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी पद्मा मूंधड़ा ने बताया कि शिविर में पंजीयन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होगा तथा जांच व परामर्श का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। मूंधड़ा ने आमजन से स्कूल परिसर में पहुंच कर विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं लेकर शिविर का लाभ उठाने का आग्रह भी किया है।