






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे सभी युवाओ के लिए 29 सितम्बर, मंगलवार का दिन बेहद खास होगा। मंगलवार को राजस्थान कंपीटिशन क्लासेज द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क सेमिनार का आयोजन श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के हाईस्कूल रोड पर गैस एजेंसी के सामने स्थित क्लासेज प्रांगण में सुबह 10.30 बजे से किया जाएगा। क्लासेज के निदेशक रमजान रंगरेज ने बताया कि सेमिनार में मोटिवेशनल गुरु विजय सर बीकानेर द्वारा क्षेत्र के युवाओ का मार्गदर्शन किया जाएगा। सेमिनार हॉल में पंजीकृत 50 विद्यार्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। पंजीयन के लिए आज शाम 5 बजे तक कस्बे के मुख्य बाजार स्थित राजस्थान कम्प्यूटर सेंटर में सम्पर्क करना होगा। मोहम्मद रमजान ने बताया कि सेमिनार में एलडीसी, एसएससी जीडी, बैंकिंग, ग्राम विकास अधिकारी, कांस्टेबल, पटवारी, वनरक्षक, वनपाल आदि भर्तियों के लिए तैयारी कैसे करें इस विषय पर व्याख्यान होंगे। सेमिनार में पंजीयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा और जो विद्यार्थी, युवा पंजीयन नही करवा पाते हैं वे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/sridungargarhtime/ पर इसे लाइव भी देख सकेंगे। आप सभी पाठक भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे सभी युवाओ तक यह खबर पहुंचाए ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओ को क्षेत्र में हो रही इस पहल से लाभान्वित होने का अवसर मिल सके। सभी युवा, पाठक इस सेमिनार के लाइव साक्षी बनने के लिए आज ही श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का फेसबुक पेज लाइक करें, फॉलो करें और शेयर करें।



