






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 नवम्बर 2024। केंद्र व राज्य की विभिन्न भर्तियों के लिए तैयारी कर रहें युवाओं के लिए कल रविवार को सुबह 11 बजे भारती निकेतन कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी द्वारा भारती निकेतन कॉलेज भवन में फ्री टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जाएगा। एकेडमी के निदेशक केआर फौजी ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को टेस्ट सीरीज में भाग लेकर अपनी तैयारी का स्तर भी जांच लेना चाहिए। आज के समय में जब कॉम्पिटिशन लेवल टफ हो गय है ऐसे में कोचिंग के साथ भी व क्लोसेज पूरी होने के बाद भी युवा टेस्ट सीरीज से जुडकर अपनी तैयारी को पूरा करते है। ऐसे में कल सुबह सभी एसएससी जीडी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक ओपन टेस्ट रखा गया है जिसमें कोई भी विद्यार्थी भाग ले सकता है। टेस्ट पेपर विषय विशेषज्ञों द्वारा बनाए गए है। जिससे विद्यार्थियों को बड़ी मदद मिलेगी। इस टेस्ट में भाग लेने के लिए 8104531404 पर कॉल अपना पंजीयन जरूर करवा लेवें।
पूरी तैयारी के लिए जॉइन करें टेस्ट सीरीज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एकेडमी के निदेशक केआर फौजी ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा 60 हजार पदों पर निकाली गई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती, रेलवे, एनटीपीसी, एसएससी-जीडी आदि परीक्षाओं की नियमित टेस्ट सीरीज में विद्यार्थी नाममात्र के पंजीकरण शुल्क में टेस्ट देकर अपनी तैयारी को पूरा व पुख्ता कर सकेंगे। ये सभी टेस्ट सीरीज संबधित परीक्षा के पेर्टन, सिलेबस पर आधारित होगी और इनमें विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा का अनुभव होगा। एकेडमी में प्रत्येक रविवार को टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विद्यार्थी अपनी तैयारी की परख करते हुए अपने कमजोर विषयों पर अधिक ध्यान दे सकेगा।
सोमवार से शुरू होगें नए बैच।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती कोचिंग एवं डिफेंस एकेडमी में आगामी सोमवार 18 नवम्बर से नए बैच शुरू हो रहे है। निदेशक ने बताया कि एसएससी-जीडी, रेलवे, एनटीपीसी, चतुर्थ कर्मचारी भर्ती, आरपीएफ आदि परीक्षाओं के नए बैच शुरू हो रहे हैं। इन बैच में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को कोचिंग की फीस में ही लाईब्रेरी, वाहन सुविधा, टेस्ट सीरीज व प्रिंटेड नोटस, कैरियर परार्मश की सुविधाएं प्रदान की जाएगी। साथ ही तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल सुविधा भी परिसर में ही उपलब्ध है।




