May 20, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 फरवरी 2024। निकटवर्ती गांव जेतासर की शिव गौशाला चिकित्सा सेवा समिति प्रांगण में सप्त दिवसीय भागवत कथा कल प्रारंभ होगी। कथा वाचक भरतशरणजी महाराज द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष रमेश मूंधड़ा ने बताया कि भरतशरणजी महाराज द्वारा गौशाला प्रांगण में ये 9वां कथा अनुष्ठान होगा। कथा का समय दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक होगा तथा कलश यात्रा कल सुबह 9 बजे ठाकुरजी मंदिर से कथा स्थल तक पहुंचेगी। समिति के मंत्री विमल भाटी ने बताया कि इसी प्रांगण में प्रतिदिन रात 8 बजे से 10 बजे तक सीतारामदास स्वामी द्वारा मायरा का वाचन किया जाएगा। भाटी ने बताया कि गांव के युवा सेवादार व समिति सदस्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटें है। वहीं गांव जालबसर, बीरमसर, उदरासर, सुरजनसर, धीरदेसर पुरोहितान, ठुकरियासर, तोलियासर से श्रद्धालुओं को लाने ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है।
कोटासर गौशाला में भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर स्थित श्रीकरणी गौसेवा समिति प्रांगण में भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर जयंती समारोह मनाया गया। दानदाता गोपालराम महिया दुलचासर, हाल निवासी दिल्ली ने इस अवसर पर एक कड़ाई लापसी का भंडारा गौवंश को भोग लगाया। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने गौवंश को खल व गुड़ खिलाया। गौशाला समिति के किशोरसिंह, ओमसिंह, प्रतापसिंह, पोकर ने पूजन में भाग लिया व गौसेवा में सहयोग दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर गौशाला में किया भगवान विश्वकर्मा का पूजन।