May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आज घर घर गली गली गोपाष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। गौशालाओं को सजाया गया व गौमाता की विधि विधान से पूजा की जा रही है। महिलाओं ने पीले की साड़ियां पहन कर गौवंश का पूजन किया व गायों को गुड़ खिलाया। गौशालाओं में दान पुण्य किया गया। कस्बे की गोपाल गौशाला को बुधवार शाम रोशनी से सजाया गया और आज सुबह से गौशाला में खासी रौनक है। समिति सदस्यों ने भगवान कृष्ण के साथ गौवंश का विधि विधान से पूजन किया। कालू बास में गौमाता भंडारा गौशाला प्रांगण में इंदौर मित्र भजन मंडली ने सुंदर भजनों के साथ गौसेवा की प्रेरणा दी है। मंडली की महिलाओं ने इंदौर से आकर भजनों की संगीतमय प्रस्तुतियां दी जिसमें श्रद्धालु झूम उठे व खूब नृत्य किया। मंडली की सदस्य महिलाओं ने गौशाला प्रांगण में गौपूजन किया गया व यहां एक बड़ा टिन शेड का कमरा बनवाया जिसका उद्घाटन कर गौवंश को समर्पित किया। मंडली की सदस्य श्रीमति मंजूदेवी डागा, ज्योति कश्यप, स्वीटी कांकाणी, रमा रघुवंशी, चंदा राठोड़, भगवती देवी ने भजनों के साथ खुब जयकारै लगवाएं। गांव बाडेला में श्रीगिरधर गौपाल गौशाला में गौसेवार्थ युवा संगठन द्वारा गौमाता का पूजन किया गया। यहां गौमाता की महाआरती का आयोजन किया गया। गौशाला समिति अध्यक्ष मूलाराम सारण, सचिव दानाराम ज्याणी, गौसेवार्थ युवा संगठन के अध्यक्ष बाबूलाल ज्याणी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व महिलाएं उपस्थित रही। गांव सोनियासर मिठिया की गौशाला में ग्रामीणों ने विधि विधान गौपूजन किया। यहां पुजारी मालचंद जोशी ने गौपूजन करवाया व गौसेवा की प्रेरणा दी। सरपंच नंदकिशोर बिहानी, ग्राम सेवक सोभाराम, ओमप्रकाश, सुखाराम, मोटाराम फोजी, मुलसिंह ठेकेदार, रामधन मुंड, उदाराम ज्याणी, भगवतां राम गोदारा, हरदिन ज्याणी, भंवरलाल जोशी सहित ग्रामीण एकत्र रहें। गांव आड़सर बास में गोपाष्टमी पर्व उत्साह से मनाया गया। यहां भगवती गौशाला प्रांगण में हवन कर गौपूजन किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौमाता भंडारा गौशाला में इंदौर मित्र मंडली ने भजनों के माध्यम से गौसेवा की प्ररेणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौपाल गौशाला प्रांगण में किया गोपाल का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सोनियासर मिठिया में ग्रामीणों ने गौवंश को खिलाई लापसी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोपाल गौशाला में समिति सदस्यों ने किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर मिठिया विधि विधान से किया गौवंश का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला में नागरिकों ने किया दान पुण्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोपाल गौशाला को रोशनी से सजाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला में गौशाला में किया गौवंश का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव आडसर में भगवती गौशाला में हवन पूजन किया गया।