






जिंदा कारतूस व अवैध पिस्टल के साथ दो युवक गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर थाना क्षेत्र में हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास निवासी 24 वर्षीय अरूण तावणियां, 22 वर्षीय गारबदेसर निवासी सुनील आचार्य को पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे थाना भवन के सामने से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों से एक अवैध जिंदा कारतूस व एक अवैध पिस्टल जब्त की। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेशसिंह को दी है।
एनडीपीएस एक्ट में जुर्म प्रमाणित होने पर एक युवक गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज एक एनडीपीएस के मामले में जांच अधिकारी शेरूणा एसएचओ पवन कुमार ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पवन कुमार ने बताया कि एनडीपीएस के मामले में अनुसंधान करते हुए जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर धीरदेसर पुरोहितान निवासी 45 वर्षीय लिच्छुराम पुत्र हुणताराम जाट को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को हवालात में बंद किया व बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
शांति भंग में पुलिस ने एक को पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ थाने में हैड कांस्टेबल संदीप कुमार ने देर रात करीब सवा बारह बजे एक युवक को उत्पात मचाने पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अलीगढ़ के खेर, नागलिया निवासी 26 वर्षीय कपिल कुमार पुत्र राजकुमार जाट को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया।



