August 30, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसम्बर 2025। बुधवार रात को पानी की डिग्गी में युवती के शव मिलने के मामले में मौत के करीब 65 घंटों बाद 18 वर्षीय युवती का उसके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार हुआ। दूसरी और मृतका की मां द्वारा दो नामजद आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म करने एवं डिग्गी में फेंक देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया गया था। इस संबध में पुलिस द्वारा मामले के दोनो नामजद आरोपी युवकों को राऊंडअप किया हुआ है एवं पूछताछ के बाद ही गिरफ्तारी की जाएगी। सीओ निकेत कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस पूर्णतया गंभीर है एवं किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। निकेत कुमार ने बताया कि मौके पर एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए गए है एवं अन्य सबुत भी एकत्र किए जा रहे है।