May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ में शराब माफियाओं और आम जन के बीच में संर्घष जारी है लंबे समय से श्रीडूंगरगढ़ में गांधी पार्क के पास शराब ठेके का विरोध चलता रहा एवं अब कालू रोड पर आबादी के बीच पालिका भूमि पर कब्जा कर शराब का गोदाम बनाया जा रहा है और यहां सैंकडों मोहल्लेवासी इसके विरोध में उतर आए है। मौहल्लेवासियों ने सैंकडों हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन आबकारी विभाग के जिला आबकारी अधिकारी को भेजा है एवं किसी भी सूरत में यहां पर अवैध निर्माण नहीं करने देने एवं इस अवैध स्थान पर शराब गोदाम स्वीकृत नहीं करने की मांग की है। मौहल्लेवासियों ने ज्ञापन में बताया कि जहां प्रस्तावित शराब गोदाम का निर्माण हो रहा है वहां पर आस पास घनी आबादी है एवं खेल मैदान भी स्थित है, पनघट भी वहीं है एवं पास में ही भारती निकेतन स्कूल भी मौजूद है। खेल मैदान में प्रतिदिन सैंकडों युवा सेना आदि की तैयारी करने दौड़ लगाने, वर्जिश करने आते है एवं पनघट से पूरे मोहल्ले की महिलाएं पानी भरती है। ऐसे में यहां शराब गोदाम बनाया जाता है तो मौहल्ले की शांतिभंग हो सकती है। मौहल्लेवासियों ने ज्ञापन में नियमानुसार भी शराब गोदाम स्कूल, आबादी से दूर होने, कब्जाशुदा भूमि पर नहीं होने की जानकारी देते हुए राजनैतिक प्रभाव से कब्जे की भूमि पर अवैध निर्माण को रोकने एवं आस पास बसे हुए गरीबों के परिवारों को उजड़ने से बचाने के लिए यहां शराब गोदाम निर्माण का पूरजोर विरोध करने की चेतावनी दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालुबास के वार्ड 2 में घनी आबादी बीच बन रहा है शराब गोदाम, मोहल्लेवासियों में रोष।